फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Fri, 15 Sep 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव बिसाफ कलां रेलवे फाटक के पास बृहस्पतिवार रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसके पास जम्मू से बनारस तक का टिकट मिला है। इसके अलावा उसके पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। वह काले रंग की पूरी आस्तीन की टी-शर्ट और नीली जींस पहने था। उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह रात में किसी समय ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें