क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मायके वालों ने किसी तरह का आरोप मृतका के ससुरालियों पर नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है।
मुजफ्फरपुर निवासी 22 वर्षीय रुचि देवी पत्नी राहुल सिंह का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने शुक्रवार सुबह कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले सुबह आठ बजे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसने एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। रुचि की राहुल से पांच साल पहले शादी हुई थी। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए, लेकिन जन्म लेने के कुछ देर बाद ही मर गए। रुचि के पिता लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव ऊनी राजेपुर निवासी बृजपाल ने बेटी की मौत पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही पुलिस को तहरीर दी है। सिंधौली थानाध्यक्ष डीसी शर्मा ने बताया कि महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ब्यूरो