कस्बे में रहने वाली नौंवी कक्षा की छात्रा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल जा रही थी, तभी रामलीला मैदान के पास 21 वर्षीय अंकित जोशी ने उसे रोका और अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा किसी तरह उसके चंगुल से खुद को बचाते हुए भागी और घर पहुंचकर मां को सारा किस्सा बताया। अभिभावकों ने निगोही थाने में जाकर दोपहर के समय तहरीर दी तो तत्काल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के साथ ही पास्को एक्ट में केस दर्ज कर लिया। तीसरे पहर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।