तिलहर क्षेत्र गांव बाबूपुर नगरिया में दो दिन पहले खाना बनाते समय झुलसी आशीष की पत्नी सरिता ने बुधवार की रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना कटरा क्षेत्र के गांव बाबूपुर बुजुर्ग में रहने वाले रामविलास ने आठ महीने पहले अपनी बेटी सरिता की शादी थाना तिलहर क्षेत्र के गांव नगरिया बाबूपुर निवासी रामवीर के बेटे आशीष से की थी। आरोप है कि शादी के बाद 50 हजार रुपये, सोने की चेन और भैंस की मांग को लेकर ससुराल वाले सरिता को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर उनकी बेटी को जला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना तिलहर पुलिस ने पति आशीष, ससुर रामवीर, सास, ननद मधू और शीतल के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।