फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष से बेटियां दिलाने की गुहार

Tue, 19 May 2015 12:24 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत बेटी पूजा की बरामदगी को लेकर सवा दो साल से कलक्ट्रेट पर सत्याग्रह पर डटी बिजलीपुरा निवासी आशा भोजवाल और तीन माह पूर्व हुसैनपुरा क्षेत्र से अपहृत किशोरी प्राची की मां गीता दीक्षित ने सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी से भेंट करके बेटियां बरामद कराने की गुहार की। इस मौके पर अपहृत किशोरियों के पिता भी मौजूद रहे। दोनों दंपतियों ने इन मामलों में प्रशासन और पुलिस स्तर से ढिलाई बरते जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

आयोग की अध्यक्ष को आशा और उनके साथ मौजूद समाजसेवी फकीरे ला भोजवाल ने बताया कि बेटी पूजा के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की। पकड़े गए लोगों को जमानत मिलने के बाद से पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आशा ने यह भी बताया कि कलक्ट्रेट में सत्याग्रह करते सोमवार को 862 दिन हो चुके हैं। वहीं मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने धरना खत्म करने को कहा तो आशा बिफर उठीं।
पूजा की मां ने साफ कहा कि बेटी नहीं मिली तो परिवार समेत कलक्ट्रेट में जान दे देंगीं, लेकिन धरना खत्म नहीं करेंगी। आयोग की अध्यक्ष उस्मानी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जमानत देना कोर्ट का निर्णय है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि पूजा का पता लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बात करके ठोस कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले, हुसैनपुरा निवासी गीता ने आयोग की अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी प्राची को तीन माह पहले पड़ोस का युवक कृष्णा गुप्ता उर्फ बबलू अपहृत कर ले गया। पुलिस ने बबलू और उसके पिता कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गीता ने सुबकते हुए कहा कि पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार किया, लेकिन वह छूटने के बाद से यह कहकर धमका रहा है कि प्राची मर चुकी है और परिवार के अन्य सदस्यों को भी मार दिया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष उस्मानी ने गीता को भी ठोस कार्रवाई करके बेटी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें