फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कुंडल नोचकर भाग रहे बदमाश पकड़े

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के कुंडल नोचकर भाग रहे तीन बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों के दो साथी भी मौके पर आ पहुंचे, लोगों ने उन्हें भी धर दबोचा। सभी को पुलिस को सौंप दिया गया है। उधर पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी और खुटार पुलिस घटना को एक दूसरे के थाना क्षेत्र में बताकर रिपोर्ट दर्ज करने से बच रहे हैं। गांव सिल्हुआ निवासी वीरेंद्र दीक्षित अपनी पत्नी सुखलेश देवी और पुत्र आदेश के साथ शुक्रवार को दवा लेने पीलीभीत गए थे। शाम पांच बजे वापस घर आते समय खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौंहगापुर जंगल के पास पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने वीरेंद्र दीक्षित को रोक लिया और शोर नहीं मचाने की हिदायत दी। इसके बाद बदमाशों ने सुखलेश के कानों से कुंडल नोच लिए और खुटार की ओर भाग निकले। सुखलेश के पुत्र आदेश ने बाइक से बदमाशों को पीछा करना शुरू कर दिया और फोन से तिकुनियां चौराहे पर लोगों को लूट की जानकारी दी। लोगों की घेराबंदी के बाद आदेश ने कुंडल नोचने वालों को तिकुनिया चौराहे पर पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों के दो और साथी मौके पर आ पहुंचे और पकड़े गए बाइक सवारों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने उन्हें भी पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पकड़ गए पांचों युवक खीरी के पलिया के रहने वाले हैं। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। खुटार एसओ इफ्तेखार अहमद और सेहरामऊ उत्तरी की गढ़वाखेड़ा चौकी के प्रभारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। दोनों थानों की पुलिस घटना स्थल को एक दूसरे के क्षेत्र का बताकर पल्ला झाडने में जुटे हुए हैं। सीओ उमेश शर्मा भी खुटार थाने पहुंचे और पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर पकड़े गए युवकों का कहना है आगे निकलने के विवाद में उनका आदेश आदि से विवाद हो गया था। इस कारण लूट का आरोप लगाकर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें