फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर में बुधवार देर रात बंथरा रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसकी पहचान पास मिले आधार कार्ड से लीलावती पत्नी रामजियावन, निवासी कटलर कॉलोनी पटियाला, पंजाब के रूप में हुई। जीआरपी एसओ विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले में पटियाला पुलिस को सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक मृतका के घरवालों के बारे में पता नहीं चला है और न ही कोई अभी तक शव की पहचान करने आया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि महिला बिहार की हो लेकिन आधार कार्ड उसने पटियाला का बनवा लिया हो, क्योंकि बिहार के तमाम लोग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेशों में काम करने जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें