फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय महिला झुलसी

Mon, 13 Apr 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला फत्तेपुर में सोमवार को खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर 27 वर्षीय आरती झुलस गईं।
विज्ञापन

मोहल्ला फत्तेपुर निवासी अजय वाल्मीकि नगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी आरती घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच उनका एक साल का बच्चा रोने लगा। उसे देखने के लिए जैसे ही आरती उठीं तो उनकी साड़ी का पल्लू चूल्हे की आग की चपेट में आ गया, जिससे आरती की साड़ी में आग लग गई। आरती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई। गंभीर हालत में आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक आरती की हालत गंभीर है, वह करीब 80 प्रतिशत झुलस गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें