शुक्रवार रात करीब 12 बजे पिछवाड़े दीवार की दीवार में नकब लगाकर चोर जालिम के घर में घुस गए। तभी आहत सुनकर जालिम को बेटा वीरपाल जाग गया। उसने देखा तो घर में चार चोर मौजूद थे। उसके शोर मचाने पर चोर नकब के रास्ते निकलकर खेतों की ओर भागे। उधर, वीरपाल की चीख सुनकर उसके परिवारीजन और पड़ोसी जाग गए और चोरों का पीछा करने लगे। उन्होंने खेतों में दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। जालिक के मुताबिक उसने आलू बेचकर एक लाख रुपये घर में रखे थे। रुपयों के अलावा सोने जेवर कमरे में रखे थे, जो चोर ले गए। हल्का दरोगा मुखराम के अनुसार पकड़ा जाने वाले ने अपना नाम राजेश निवासी थाना मदनापुर गांव चहरपुर बताया है। पूछताछ में उसने अपने साथियों और मुखबिरी करने वाले एक व्यक्ति का नाम भी बता दिया, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है। मुखबिरी करने वाला गांव का ही व्यक्ति है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।