बरेली विद्युत प्रवर्तन दल के निरीक्षक वीपी सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को चिनौर गांव में टीम के साथ बिजली चेकिंग करने गए थे, तभी उन्होंने गांव में समर्सिबल से तालाब में पानी भरते हुए देखा। पूछताछ में पता लगा कि गांव के प्रधान गंगाराम का समर्सिबल चल रहा है। इसी बीच गंगाराम मौके पर पहुंचे गए। बिजली के कनेक्शन के कागज मांगने पर गंगाराम ने देने से इनकार कर लिया। सिंह के मुताबिक कटिया डालकर समर्सिबल चलाया जा रहा था। कागज नहीं होने पर वीपी सिंह की तहरीर पर सदर पुलिस ने गंगराम के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।