फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में फिर पकड़ा नकली डीजल का कारखाना

Wed, 25 Mar 2015 11:04 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर में नकली डीजल बनाने का एक बड़ा मामला फिर प्रकाश में आया है। कोतवाल ने बिरियागंज में एक स्थान पर छापा मार कर हजारों लीटर केरोसीन, कैमिकल, दर्जनों ड्रम बरामद किए हैं। तेल के खेल का मास्टरमाइंड दातागंज का रवीश अग्रवाल एवं एक अन्य आरोपी संजीव गुप्ता छापे के दौरान पुलिस को गच्चा देकर भाग निकले। कच्चा कटरा निवासी आशु को पुलिस ने कारखाने के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर  बिरियागंज सराय पहुंचे। तेल अवैध व्यापार के मास्टरमाइंड रवीश और संजीव पुलिस को देखकर भाग निकले। उनका नौकर आशू मौके पर पकड़ा गया। आशू की निशानदेही पर पुलिस ने दर्जनों ड्रम, डीजल बनाने का कैमीकल, एथेनाल, नकली डीजल आदि सामान बरामद किया।
विज्ञापन

कोतवाल ने यह भी बताया कि आशू ने कुबूल किया वह आठ हजार रुपये प्रति माह पर रवीश की नौकरी करता है। कहा कि मामले की पूरी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें