फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 पेड़ से बांधकर पीटा, झोपड़ी में आग लगाई 

Wed, 15 Mar 2017 12:06 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव मनुआवारी में जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने महात्मा को बंधक बना लिया। उनकी पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई लगाई गई और फिर उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। मामला सांप्रदायिक होते देख पुवायां एसडीएम  अैर सीओ भी पहुंच गए। जमीन पर नापजोख कराई तो वह ग्राम समाज की निकली। पुलिस ने मारपीट व आगजनी करने वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मनुआवारी में स्थित शिव मंदिर पर पूजापाठ और मंदिर की देखभाल महात्मा शिवस्वरूप करते हैं। गांव के ही आबिद और ताराचंद के खेत भी मंदिर के किनारे हैं। दोनों का आरोप है कि महात्मा उनके खेत का हिस्सा मंदिर में मिलाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी वजह से यह दोनों लोग महात्मा से रंजिश मान रहे हैं। मंगलवार तड़के लगभग चार बजे आबिद अपने साथी आरून, ताराचंद्र, संजय के साथ मंदिर पर पहुंच गए और झोपड़ी में सो रहे महात्मा को पकड़ लिया। आरोप है कि उन्हें एक पेड़ से बांध दिया गया, फिर उनकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद मारपीट करने वालों ने झोपड़ी में आग लगा दी। इसमें उनके कपड़े व अन्य सामान जल गया। आग लगाने के बाद मारपीट करने वाले भाग गए। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बंधनमुक्त कराया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुवायां एसडीएम रामशंकर, सीओ अरूण कुमार भी गांव पहुंच गए और जमीन की नापजोख कराई। पुलिस ने महात्मा की तहरीर पर आबिद, आरून, ताराचंद्र, संजय के खिलाफ आगजनी, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महात्मा का मेडिकल कराया गया है, उन्हें गुम चोटें आईं हैं। 
इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ वह जमीन नापजोख में ग्राम समाज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें