फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मी समेत दो घरों में लाखों की चोरी

Sun, 07 Feb 2016 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव जाहनपुर में रहने वाले हरिशंकर पांडेय  एसपी कार्यालय में बड़े बाबू के पद से रिटायर्ड हुए थे। वह इन दिनों में मोहल्ला नई बस्ती में अपना मकान बनावा रहे थे। शनिवार की शाम खत्म होने के बाद वह मकान के दरवाजे पर ताला डालकर घर चले गए। सुबह आठ बजे जब काम करने वाले लेबर आए तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना मकान मालिक को दी। मकान पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि चोर मकान में लगी नई वायरिंग के तार नोच ले गए। इसके साथ ही चोरों ने एक स्टार्टर भी चोरी कर लिया है। सूचना पर थाना आरसी मिशन प्रभारी राजेश सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और उन्होंने डॉग स्क्वायड को बुला लिया। खोजी कुतिया ने पड़ोस में बन रहे दो मकानों के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस के हाथ पुख्ता सुराग नहीं लगा है। हरिशंकर पांडेय ने बताया कि चोर करीब पचास हजार का तार और तीन हजार का स्टार्टर चोरी कर ले गए। वहीं हरिशंकर पांडेय के मकान के करीब पांच सौ मीटर पीछे चोरों ने एक प्राइवेट कंपनी के एमआर नवनीश शुक्ला के बंद घर को निशाना बनाया। वह अपने मकान में ताला डालकर परिवार के साथ ढाई घाट गंगा स्नान पर गए हुए थे। नवनीत शुक्ला के मुताबिक चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे। चोरों ने अंदर कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी को तोड़कर 13 सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, दो जोड़ी झाले, तीन टाप्स, एक मंगल सूत्र और 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। नवनीत के मुताबिक उनके घर से करीब पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। दोनों लोगों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस दोनों मामलों में मुकदमा लिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें