मोहल्ला गदियाना निवासी रामसवेक जलालनगर बजरिया में चाट का ठेला लगाते
हैं। एक सप्ताह पहले उनके ससुर का हाथ टूट गया था। जिनको देखने के लिए वह
अपने मकान में ताला डालकर परिवार के साथ अपनी ससुराल गढिय़ा रंगीन में ससुर
को देखने गए थे। शुक्रवार को जब वह वापस आ तो मकान के अंदर वाले दरवाजे का
ताला टूटा हुआ था। चोरों ने मकान के अंदर कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे
बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 47 हजार की
नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ
की, लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लगा। रामसेवक के मुताबिक उसने अपने बेटे
की शादी के लिए जेवर और रुपयों का इंतजाम करके रखा था। चोरी की घटना से
रामसेवक के घर में मातम छा गया है। चोरी की घटना को किसी आसपास के व्यक्ति
की सह पर अंजाम दिया गया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।