फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में युवक के लगी गोली

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बड़ा वन में रविवार की सुबह जमीन के बटवारे को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय अतुल कुमार के संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। घायल ने अपने पिता और भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायल के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अतुल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पिता विजय कुमार सिंह ने सारी जमीन भाई कपिल को दे रखी है। उसे जमीन का कोई हिस्सा नहीं दिया। सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी अंजू देवी ने पिता से कहा कि खेत खाली हो गए हैं। जमीन का दोनों भाइयों के बीच बराबर का बटवारा कर दो। यह बात सुनकर कपिल और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसकी पत्नी अंजू की पिटाई करने लगे। उसने पत्नी की पिटाई का विरोध किया तो भाई कपिल ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसकी कोख में लगी। जिससे लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अतुल के पिता विजय, भाई कपिल और भाभी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। घायल को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। एसओ चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि गोली संदिग्ध हालत में लगी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें