फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दी

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पैर के दर्द परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी 40 वर्षीय रघुनंदन अविवाहित था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। एक सप्ताह पूर्व रघुनंदन के दाहिने पैर में दर्द शुरू हुआ। रघुनंदन ने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन उसे फायदा नहीं हुआ। पैर के दर्द से परेशान रघुनन्दन ने शनिवार को दिन भर शराब पी। और शाम सात बजे खाना खाया और घर से चला गया। रविवार को सुबह  पांच बजे शौच को गए ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर पैर कटे युवक के शव को देखा। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव ककरौआ निवासी रघुनंदन के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने रघुनंदन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें