पैर के दर्द परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी 40 वर्षीय रघुनंदन अविवाहित था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। एक सप्ताह पूर्व रघुनंदन के दाहिने पैर में दर्द शुरू हुआ। रघुनंदन ने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन उसे फायदा नहीं हुआ। पैर के दर्द से परेशान रघुनन्दन ने शनिवार को दिन भर शराब पी। और शाम सात बजे खाना खाया और घर से चला गया। रविवार को सुबह पांच बजे शौच को गए ग्रामीणों ने रेलवे लाइन पर पैर कटे युवक के शव को देखा। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव ककरौआ निवासी रघुनंदन के रूप में की। मौके पर पहुंची पुलिस ने रघुनंदन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।