फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Sun, 29 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राठ निवासी एक युवक की रविवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चर्चा है कि युवक का गांव के ही एक दबंग के पुत्र से झगड़ा हुआ था। युवक को परेशान किया जा रहा था। गांव राठ निवासी एक युवक की हालत रविवार तड़के बिगड़ गई। युवक ने परिवार के लोगों को बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। कुछ ही देर में युवक ने दम तोड़ दिया। युवक के परिवार के लोगों ने मीडिया को बताया कि मृत युवक का गांव के ही एक युवक से झगड़ा हो गया था, जिस पर विपक्षियों ने उसे परेशान किया था। हालांकि बाद में परिवार के लोग अपनी बात से मुकर गए और कहा कि युवक शराब के नशे में दीवार से टकरा गया था, जिससे उसकी मौत हुई है। दोपहर बाद युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें