फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  महिला ने फांसी लगाकर दी जान 

Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव रपड़िया नवादा निवासी द्रोणपाल की 45 वर्षीय पत्नी राजवती ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे बागेश ने बताया कि दोपहर में उसके पिता खेत पर शिवाला की रखवाली करने गए थे। घर के बाकी लोग गांव में ही थे। इसी दौरान घर में पड़े खपरैल में मां राजवती ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने शाम करीब चार बजे मां को फांसी पर लटका देखकर पिता को सूचना दी। इसी बीच गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक पति -पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते राजवती फांसी पर झूल गई। राजवती के तीन बेटे बागेश, अवेधश और निर्दोष हैं। पुलिस के मुताबिक शुरूआती छानबीन में घटना के पीछे पति-पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें