फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा करने के आरोपी की मां ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर से अगवा कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। जिन लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया गया है उनके परिवार की लड़की को महिला का बेटा अगवा कर ले गया है। पुलिस ने महिला के आरोपों को झूठा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बंडा क्षेत्र के एक गांव के युवक का दूसरी जाति की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के घरवालों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगाई तो एक मार्च को लड़की युवक के साथ गांव से चली गई। इस मामले में लड़की के घरवालों ने नाबालिग लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। इस पर युवक के पिता और भाई को पकड़कर थाने में बिठा लिया। बाद में पुलिस ने युवक के पिता को छोड़ दिया।
युवक की मां का आरोप है कि उसके पति को थाने से छोड़े जाने की जानकारी मिलने पर लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इन लोगों ने बृहस्पतिवार शाम छह बजे उसके घर धावा बोल दिया। आरोपी युवक की मां को अगवा कर अपने घर ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि वहां दो लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुराचार किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस के पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस ने महिला को बंधन मुक्त कराया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला थाने पहुंची और गैंगरेप की तहरीर दी तो पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। गांव जाने पर महिला की सास घर पर मिली। उसने बहू को अगवा किए जाने की पुष्टि की। गांव के कुछ लोगों ने भी बताया कि महिला को लड़की पक्ष के लोग ले गए थे और पुलिस के आने पर महिला मुक्त हो सकी। उधर, लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि युवक की मां को लड़की की बुआ समझाने और लड़की वापस करा देने के लिए बातचीत के इरादे से बुलाकर लाई थी। अपहरण और गैंगरेप का आरोप निराधार है। 
इस बाबत कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि महिला के साथ रेप का आरोप गलत है। महिला का बेटा लड़की भगा ले गया है। इस मामले में पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है। महिला का दूसरा बेटा थाने पर बैठा है। पेशबंदी के लिए महिला ने यह कहानी रची है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो महिला अपने घर के सामने रोड पर खड़ी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें