फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदरा झील के पास मिले प्रतिबंधित पशुओं के कटे सिर

Wed, 10 Feb 2016 08:16 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बंडा थाना क्षेत्र में गांव उदरा के पास शारदा नहर की उदरा झील के दोनों ओर प्रतिबंधित पशुओं के कटे हुए 16 सिर पड़े मिले हैं। अनुमान है कि रात में यहां प्रतिबंधित पशुओं का हत्या करने के बाद सिर और अन्य अवशेष नहर में फेंक दिए गए और मांस को वाहन में भरकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लोग शारदा नहर की पटरी से गुजरे तो उदरा झील के पास प्रतिबंधित पशुओं के कटे सिर नहर में पड़े देखे। कुछ ही देर में आसपास के गांवों में खबर फैल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। एक स्थान पर काफी खून भी पड़ा मिला, उसे मिट्टी से ढक दिया गया था। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी बंडा पुलिस को दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
बताते चलें कि लगभग 10 दिन पूर्व गांव कुंआडांडा के पास शारदा नहर में प्रतिबंधित पशुओं के पांच सिर कटे हुए पड़े देखे गए थे। तब भी मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। बंडा एसओ विनोद मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने पर फोर्स को मौके पर भेजा गया है। जांच कराई जाएगी और यदि प्रतिबंधित पशुओं की हत्या जैसी बात सामने आती है तो आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर मामले की जानकारी पाकर भाजपा के सर्वजीत वर्मा, संतोष कुमारी, अनिल सिंह, रविंद्र सिंह, अंकित सिंह, श्यामू सिंह, अमित दीक्षित, ब्रजेश दीक्षित और हिंद युवा वाहिनी के छोटेलाल, अनूप दुबे, बालकृष्ण वर्मा सहित तमाम लोग पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें