फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर रिटायर रेलकर्मी ने दी जान

Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनहाल ओवरब्रिज के पास बुधवार शाम रेलवे के रिटायर रेल कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सदर थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। बाद में जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घरवाले मानसिक स्थिति ठीक न होने की वजह से घटना की बात कह रहे हैं। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई द्वितीय निवासी 70 वर्षीय रामबहादुर रेलवे में सीएलडब्ल्यू ग्रेट नंबर वन मिस्त्री के पद से रिटायर हुए थे। बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे घर से चाय पीकर वह बिना बताए निकल गए। बताते हैं कि कुछ देर तक वह गुमसुम टाउनहाल ओवरब्रिज पर खड़े रहे, फिर पुल से नीचे उतरकर वह रेल की पटरी पर आ गए। लगभग सवा पांच बजे लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस जैसे ही गुजरी वह उसके सामने कूद गए। इससे रामबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लगभग 10 मिनट ट्रेन खड़ी भी रही। सूचना पर सदर थाना इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। घटना जीआरपी थाना क्षेत्र की थी, इसलिए जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने मृतक की शिनाख्त कर उसके घरवालों को सूचना दी। मृतक के छह बेटे और एक बेटी है। एक बेटा महेश चंद्र आर्मी से रिटायर है, दूसरा बेटा हीरालाल रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जबकि बाकी बेटे प्राइवेट काम करते हैं। आर्मी से रिटायर बेटे महेश चंद्र ने बताया कि सात माह से उसके पिता रामबहादुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शायद इसी वजह से उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें