फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी में नाकाम हुआ तो बहू पर कातिलाना हमला

Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव दिलीपापुर निवासी एक व्यक्ति ने पुत्रवधू के साथ मनमानी करने की कोशिश की। बहू के विरोध करने पर ससुर ने उस पर गड़ासे से हमला बोल दिया। महिला के शरीर में कई स्थानों पर गहरे जख्म हो गए हैं। बुरी तरह जख्मी महिला को लहूलुहान हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में पीड़ित महिला की बड़ी बहन और भाई ने बताया कि उसका बहनोई पिछले करीब चार माह से पंजाब में मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। उसकी बहन बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसकी बहन का ससुर कमरे में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर ससुर आगबबूला हो उठा और बहू पर गड़ासा से जानलेवा हमला बोल दिया। उसने महिला के सिर, कंधे, पैर, कमर आदि स्थानों पर कई बार वार किए। महिला के शरीर पर धारदार हथियार के गहरे जख्म हैं और खून लगातार बह रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर है। पीड़ित महिला की दो बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह साल का है। महिला के भाई-बहन ने बताया कि उसका ससुर पहले भी इस तरह की घिनौनी हरकत कर चुका है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने तहरीर से अवगत कराया कि उसके ससुर के एक हजार रुपए खो गए थे। जब उन्होंने उससे बात की तो ससुर ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

सुनील कुमार विश्नोई, प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें