फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी के लापता होेने की सूचना से हड़कंप

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र से एक सराफा व्यापारी के अचानक लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना कोतवाली पहुंची तो पुलिस भी अनहोनी की आशंक ा से हरकत में आ गई। 100 डायल पुलिस के साथ चौक कोतवाली पुलिस रात दो बजे तक इधर-उधर घूमती रही। बाद में लखनऊ में भाई के घर मौजूदगी की जानकारी होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी करीब 57 वर्षीय सराफा व्यापारी का शनिवार शाम अपने परिवारीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर वह शाम छह बजे बिना बताए घर से निकल गए। एक घंटे बाद जब उनका कुछ पता नहीं चला, तब फिर परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जान-पहचान वालों और रिश्तेदारों से जानकारी की गई, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इस कारण परिवारीजन अनहोनी की आशंका में रात लगभग 11 बजे कोतवाली पहुंचे और इस प्रकरण की तहरीर दी। मामला सराफा व्यापारी का होने से पुलिस भी सकते में आ गई। रात में इंस्पेक्टर केके चौधरी ने अलग-अलग टीमें लगाकर खुद भी तलाश शुरू कर दी। रात लगभग दो बजे तक पुलिस सराफा व्यापारी की तलाश में लगी रही। इसी बीच परिवारीजनोें के पास फोन आया कि सराफा व्यापारी लखनऊ में अपने भाई के घर पर हैं और वह नाराज होेकर बिना बताए घर से चले गए थे। पुलिस को जब उनके सही सलामत होने की सूचना मिली, तब राहत की सांस ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें