फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरे के विवाद में रिटायर दारोगा की गोली मारकर हत्या

Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव विक्रमपुर चकौरा में शनिवार रात 65 वर्षीय रिटायर दारोगा कलक्टर सिंह को उसके घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही चंद्रसेन के बेटे पोथी उर्फ अमरजीत ने गोली मारी है और दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल पुलिस, सूचना पर घटनास्थल पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पोथी को आरोपी बताया। जिस समय कलक्टर को गोली मारी गई वह घर पर अकेले थे और सिंधौली थाना क्षेत्र गांव रेभा जा रही बारात में शामिल होने के लिए निकलने की तैयारी में थे। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच घूरे की जमीन को लेकर विवाद था। अक्तूबर 2014 में कलक्टर सिंह के परिवार के लोगों ने उसी विवाद में चंद्रसेन के भतीजे रामवीर पर फायर झोंका गया था। उस मामले में इनके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ था। शनिवार रात को हुई घटना के समय कलक्टर की पत्नी मुन्नी देवी रोजा स्थित आवास पर बेटों और अन्य परिवारजन के साथ थीं। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ग्रामीणों के बताए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें