फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी महिला ने थाने में किया जमकर हंगामा

Mon, 18 Jan 2016 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत एक महिला ने थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस कर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो उन पर महिला हमलावर हो गई। उसे हिरासत में लेने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करने पड़ी। बाद में उसे शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रोजा थाने के सामने सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे झोपड़ पट्टी में रहने वाली पिंकी जायसवाल नाम की महिला नशे में थाना गेट पर हंगामा कर रही थी। उसे महिला दरोगा सुषमा यादव और सिपाही आरती सिंह ने समझाने की कोशिश की। महिला शांत होने के बजाय पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। यह नजारा देख आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए। हंगामा होते देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ अन्य पुलिस वाले भी पहुंच गए और पिंकी को हिरासत में ले लिया गया। फिर उसे प्रभारी निरीक्षक रूपेंद्र गौड़ के पास ले जाया गया। फिर उसके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में लिखा पढ़ी कर एसडीएम के सामने पेश किया गया। एसडीएम ने पिंकी जायसवाल को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें