फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रेमिका की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां के एक युवक ने शनिवार को लखनऊ में प्रेमिका को घर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार को लखनऊ पुलिस ने आरोपी प्रेमी को शाहजहांपुर में कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुवायां के मोहल्ला कसभरा आढ़त निवासी 20 वर्षीय सुमित भारद्वाज अपनी मां उर्मिला भारद्वाज के साथ लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर सी खरगापुर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। सुमित बीए की पढ़ाई करने के साथ ही लखनऊ में ही एक दुकान पर नौकरी करता था। सुमित की मां उर्मिला भारद्वाज बीमार रहती हैं। सुमित के पड़ोस में रहने वाली 19 वर्षीय पूजा सुमित के घर आकर खाना आदि बना देती थी। इस बीच सुमित और पूजा के बीच मेलजोल बढ़ने लगा। जानकारी मिलने पर पूजा के परिवार के लोगों ने उसकी शादी सीतापुर जनपद के सिंधौली कसबा निवासी मुकेश कुमार से तय कर दी। सात जुलाई को शादी होनी थी। पूजा के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। प्रेमिका की शादी की जानकारी हुई तो सुमित खफा रहने लगा। पूजा की मां रामकली उर्फ यासमीन और पिता शकील शनिवार सुबह बाहर गए थे। पूजा की बहन 10 वर्षीय तमन्ना और छह वर्षीय तरन्नुम घर पर थीं। दोपहर करीब 12 बजे पूजा मोबाइल का चार्जर लेने के बहाने सुमित के घर आ गई। करीब एक घंटे तक पूजा नहीं लौटी तो तमन्ना उसे ढूंढते हुए सुमित के घर चली गई। यहां सुमित की मां उर्मिला बरामदे में पलंग डालकर सो रही थी, जबकि कमरा भीतर से बंद था। एक दो बार उसने बहन को पुकारा। इसके बाद कोई प्रतिक्रिया न होने पर वह लौट गई। कुछ देर बाद मोहल्ले की जाकरून उधर से गुजरी तो सुमित के कमरे से खून बहकर बरामदे में फैला देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने उर्मिला को जगाया। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलते ही भीतर का नजारा देखकर हड़कंप मच गया। पूजा तख्त के नीचे खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर पर गहरे जख्म थे। मोहल्ले के लोगों ने उसे बाहर लाकर बरामदे में लिटा दिया और पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में पूजा को ट्रामा सेंटर भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों ने उर्मिला देवी को घेर लिया और जमकर मारपीट की। पुलिस ने बमुश्किल उसे बचाकर थाने भेजवाया। जानकीपुरम एसओ गोपाल यादव ने बताया कि मृतका की मां की ओर से सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें