फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Sat, 03 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली का पंखा संभालते समय शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आए सिक्योरिटी गार्ड गोपाल कृष्ण की मौत हो गई। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव सल्लिया निवासी 40 वर्षीय गोपाल कृष्ण एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। घर में टेबल फैन खराब हो गया था। शुक्रवार शाम ड्यूटी से घर लौटने के बाद गोपाल पंखे को ठीक करने लगे, इसी बीच पंखे में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर गोपाल तड़पने लगे। परिवार वालों ने डंडे बिजली के तार निकाला और गोपाल को आनन-फानन में एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। गोपाल की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कुन्ती पति की मौत से बेसुध हो गईं हैं। गोपाल के सात वर्ष का एक बेटा सूरज है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें