फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्नौत नदी से बरामद हुई वित्तराम की लाश

Mon, 06 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
खन्नौत नदी से बरामद हुई वित्तराम की लाश
विज्ञापन
एक सप्ताह से लापता वित्तराम की लाश आखिर खन्नौत नदी से बरामद हो गई, जिसकी आशंका उसके परिजन पहले से ही कर रहे थे। वित्तराम के अपहरण की आशंका और हत्या को रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर ग्रामीणों ने दो दिन पहले हथौड़ा चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन भी किया था, तब कही जाकर पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी नरेश पुत्र श्रीकिशन ने एक जून को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उसके भाई वित्तराम को हथौड़िया गांव के महेंद्र, मुकेश और वीरेश घर से बुला ले गये तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है।नरेश ने तीनों पर अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की  रिपोर्ट दर्ज नहीं की और भगा दिया। एसपी डा. मनोज कुमार के निर्देश पर पांच जून से गोताखोरों ने पीड़ितों के शक के आधार पर लाश को तलाशने का काम शुरू किया। करीब 36 घंटे की मशक्कत के बाद लोधीपुर के पुल के पास एक लाश को नग्न अवस्था में बरामद किया, जिसकी पहचान नरेश ने अपने भाई वित्तराम के रूप में की है। पुलिस के अनुसार वित्तराम की लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें