हाईवे किनारे आम के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
शनिवार शाम को कौशल फिलिंग स्टेशन खेत में विहार निवासी एक युवक का शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने जब युवक के शव को नीचे उतारकर जेबों की तलाश ली तो उसकी जेब में 70 रुपये, चार फोटो, परिचय पत्र और एक बिस्किट का पैकेट मिला। परिचय पत्र तथा जेब में निकले फ ोन नंबर से उसकी शिनाख्त राजेश ऋषि(26) पुत्र देवशरन ऋषि निवासी सिसिये कठियार के रूप में हुई है। जेब में निकले फोन नंबर पर बात करने से पता लगा कि राजेश पावर ग्रिड गोंडा में काम करता था और गुरूवार से गायब था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उक्त युवक लगभभग दोपहर लगभग बारह एक बजे से पेड़ से लटका था। लगभग तीन चार बजेे पुलिस को नागरिकों ने सूचना दी। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।