फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण का शव रखकर हाईवे किया जाम

Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव गुलामखेड़ा निवासी ग्रामीण की खेत पर जाते समय करंट लगने से शुक्रवार को हुई मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। पोस्टमार्टम के बाद छविनाथ का शव गांव पहुंचने से पहले ही घरवालों ने गांव वालों के साथ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ हाईवे पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खोलने का अनुरोध किया, लेकिन गांववालों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग की। इस पर प्रभारी कोतवाल की सूचना पर एसडीएम सदर एपी श्रीवास्तव व अधिशासी अभियंता अशोक सुंदरम घटनास्थल पर पहुंचे और काफी देर मशक्कत के बाद मृतक को एक लाख रूपये मुआवजा देने की सहमति बनी। जिसमें बीस हजार रुपये का चेक तथा पांच हजार रुपये तत्काल मृतक के घरवालों को दे दिए गए। शेष राशि 75 हजार तीन दिन के अंदर देने का आश्वासन दिया। प्रभारी कोतवाल के प्रयासों के बाद परिजनों ने जाम हटाकर मृतक की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें