क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी एक युवती को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार रात पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृत बच्चे का जन्म होने के बाद युवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर मृतका के मायके बिलसंडा के गांव खुटरा से तमाम लोग गांव पिपरी पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कहने लगे। इससे मृतका के परिवार में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष के लोगों ने थाने आकर पुलिस को भी जानकारी दी। इसके बाद पूरे दिन चली पंचायत के बाद मायके पक्ष के लोग शादी में दिया गया दहेज वापस लेकर मामला रफादफा करने पर सहमत हो गए। इसके बाद शाम को युवती का अंतिम संस्कार किया गया। युवती की पांच वर्ष पूर्व शांदी हुई थी। पुलिस ने बताया कि युवती की मौत के मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।