फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला काटकर विवाहिता की हत्या का प्रयास

Tue, 03 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर एक आशिक मिजाज युवक ने एक विवाहिता को धारदार हथियार से प्रहार कर गला काटने का प्रयास किया। बचाव करने आए विवाहिता के पति को भी हंसिया मार कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। यह वाक्या रोजा थाना क्षेत्र के आईटीआई कालोनी का सोमवार की दोपहर करीब एक बजे का है। यहां की अंगूरा देवी उम्र 20 साल की शादी इसी 24 अप्रैल को हुई थी। वह अपने पति वीरेंद्र के साथ अपने घर के बाहर बैठी थी। अंगूरा ने पुलिस को बताया कि घर के पास आते ही मोहल्ले का मनोज गुप्ता गालियां देने लगा जब उसका विरोध किया तो उसने हंसिया से प्रहार कर उसका गला काटकर हत्या करने का प्रयास किया। इसी बीच विवाहिता अंगूरा के पति वीरेंद्र ने जब उसको बचाने का प्रयास किया, तभी मनोज ने वीरेंद्र के ऊपर भी प्रहार किया, जिससे वह भी घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए, जिनको देखकर मनोज ने भागने की कोशिश की, लेकिन मोहल्ले वालों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन दोनों घायलों को लेकर रोजा थाने गए पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए मनोज के खिलाफ  तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। इस पूरी घटना के पीछे एक तरफा इश्क की चर्चा है।
विज्ञापन


पीड़ितों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। विवाहिता की अभी मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त नही हुई है। सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। - नरेन्द्र पाठक,प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें