अधिकारियों की फटकार के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो
लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जानकारी मिली कि लड़की और उसे ले
जाने वाले हरियाणा के पानीपत में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम पानीपत
पहुंची और लड़की को बरामद कर लिया। मुख्य आरोपी जीशान मौके से भाग निकलने
में सफल रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस किशोरी को लेकर खुटार आई और लड़की को
मेडिकल के लिए भिजवाया। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि लड़की बरामद करने के
बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा
जाएगा।