फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते क्राइम पर एसपी खफा, पुवायां कोतवाल लाइन हाजिर

Mon, 18 Sep 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
एसपी केबी सिंह ने रविवार देर रात सभी थानाध्यक्षों से मीटिंग कर अपराधों की समीक्षा की। मीटिंग में वैसे तो कई थानेदार निशाने पर रहे लेकिन गाज गिरी पुवायां कोतवाल हरीश राजपूत पर। उन्हें एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया और उनके स्थान पर अमरोहा से आए इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी को चार्ज सौंप दिया। रविवार रात लगभग दस बजे एसपी ने अपने कार्यालय के मीटिंग हाल में रात एक बजे तक एक-एक करके सभी थानेदारों से वांछित, गैंगेस्टर एक्ट के फरार अपराधियों व नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में और चलाए गए अभियान में गिरफ्तारी व दर्ज मामलों की विवेचनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुवायां, जलालाबाद, तिलहर सर्किल क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर थानेदारों को नसीहत देते हुए क्राइम कंट्रोल करने को कहा। पुवायां में वारदातों और लुटेरों व चोरों की गिरफ्तारी न हो पाने पर एसपी कुछ ज्यादा ही खफा दिखे, उन्होंने कोतवाल हरीश राजपूत को लाइन में आमद कराने का आदेश दिया और अशोक सोलंकी को पुवायां कोतवाली का इंचार्ज बना दिया। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, इसमें लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें