फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को जलाकर मारने में पत्नी को नामजद कराया 

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन की झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में एक युवक ने अपनी पत्नी पर बहन को जलाकर मार देने की रिपेार्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला परशुरामनगर निवासी आशीष गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन दिव्या उर्फ डॉली की शादी फर्रुखाबाद में तय की थी। 18 फरवरी को शादी होनी थी। वह अच्छा पैसा खर्च कर शादी करना चाहता था और इसकी तैयारी कर रहा था। इससे उसकी पत्नी प्रियंका उर्फ कोमल गुप्ता दिव्या से नाराज रहने लगीं। 10 जनवरी को उसके पिता श्यामबाबू गुप्ता उसकी मां का इलाज कराने बरेली गये थे और वह खुटार मार्ग स्थित होटल पर था। दिन में 11 बजे उसकी पत्नी ने बहन से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान पत्नी प्रियंका ने बहन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर होने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। जानकारी पाकर वह भी मौके पर पहुंचा और बहन को इलाज के लिए बरेली ले गया। 19 जनवरी को इलाज के दौरान दिव्या की मौत हो गई। उसने बहन का पोस्टमार्टम भी कराया। उसके इलाज के दौरान व्यस्त रहने के बीच पत्नी प्रियंका अपने पिता बिलसंडा के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी राकेश गुप्ता, मां साधना गुप्ता के साथ बहन की शादी के लिए रखा जेवर, रुपया आदि लेकर मायके चली गई। जानकारी पाकर उसने रुपया, जेवर मांगने के लिए फोन किया तो उससे गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आशीष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें