फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने होमगार्ड को पीटा

Sat, 10 Jan 2015 12:29 AM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करों से रुपये लेकर वाहन पास कराने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार रात सिपाही ने होमगार्ड को पीट दिया। मारपीट होते देख मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद मामला बिगड़ता देख होमगार्ड पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए उसका मेडिकल भी कराया गया। पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाने के एक हल्के में तैनात सिपाही क्षेत्र में नहीं जाकर मार्ग पर अवैध वसूली करता रहता है। बृहस्पतिवार को उसके साथ एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। सिपाही गश्त पर नहीं जाकर तिकुनियां चौराहे पर तस्करों के प्रतिबंधित पशुओं से भरे वाहन को पास कराने लगा। उसने तस्करों से रुपये भी वसूले। होमगार्ड ने विरोध किया तो सिपाही ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान भीड़ जमा हो गई और होमगार्ड ने सबके सामने सिपाही की पोल खोलनी शुरू कर दी तो सिपाही ने होमगार्ड पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए थाने से फोर्स बुला लिया और होमगार्ड को सरकारी अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया।
मामला अधिकारियों की जानकारी तक न पहुंचे इसके लिए पुलिस पूरा जोर लगा रही है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि होमगार्ड और सिपाही के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। मेडिकल आदि के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है।
विज्ञापन


नशे में नहीं था होमगार्ड
रात में लगभग साढ़े नौ बजे एक होमगार्ड को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया था। मेडिकल में उसके खुली चोटें नहीं पाई गईं। होमगार्ड शराब के नशे में भी नहीं था।
विज्ञापन

- डॉ. नवीन भारती, प्रभारी सरकारी अस्पताल खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें