फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में तड़तड़ाईं गोलियां, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Thu, 06 Sep 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
firing - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे दो गुटों में हुई फायरिंग में एक पक्ष से दो सगे भाइयों और दूसरे पक्ष से एक युवक की जान चली गई। एक की हालत गंभीर है जिसे बरेली रेफर किया गया है। गोलीबारी की वजह पालिका चुनाव में हुई रंजिश बताई जा रही है।  
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी मुशीर (40) पुत्र मुनीर अहमद खां का महमंद जलालनगर निवासी इमरान से तीन दिन पहले पुरानी चुनावी रंजिश में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार रात 7:30 बजे मुशीर अपने घर के बाहर मैदान के पास खड़ा था। इसी बीच इसरार (30) अपने बड़े भाई इमरान व अन्य साथियों के साथ असलहे लेकर आ गया। दोनों के बीच गालीगलौज के बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुशीर के सिर में गोली लगी तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के इमरान, उसका भाई इसरार और सोनू (25) पुत्र रजनीश भी गोली लगने से घायल हो गए।
तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इमरान और इसरार को मृत घोषित कर दिया गया। सोनू को गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। मुशीर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां का भांजा बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही तनवीर मौके पर पहुंच गए। मुशीर नगर पालिका में ठेकेदारी करता था। एसपी डॉ. एस चनप्पा, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से लोहे की रॉड आदि मिली हैं। 
विज्ञापन

----------------
वारदात के पीछे मुख्य कारण क्या है, यह अभी कोई नहीं बता पा रहा है। इसकी जानकारी की जा रही है। संघर्ष में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।  -डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें