फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 04 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के राजीव चौक पर बुधवार शाम एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक पास से निकल रहे ट्रक के पास गिर पड़ा था, इसके बाद वह उठ नहीं सका। शाहजहांपुर के मोहल्ला बीबीजई हद्दफ निवासी सुरेंद्र जोशी का 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप जोशी पुवायां में अपने मामा के घर आया था। बुधवार शाम वह किसी काम से राजीव चौक स्थित शाहजहांपुर रोड पर खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच एक ट्रक उधर से गुजरा। ट्रक गुजरने के समय ही प्रदीप अचानक गिर पड़ा, जिस पर ट्रक चालक ने सफाई से उसे बचाते हुए अपना वाहन आगे निकाला और शाहजहांपुर की ओर चला गया। प्रदीप के न उठने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो वह हिलाने पर भी नहीं उठा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के पास मिले मोबाइल से कॉल करने पर उसकी पहचान हो सकी। प्रदीप के पिता सुरेंद्र जोशी, मां घुन्नी देवी को प्रदीप की मौत की जानकारी दे दी गई तो परिवार के तमाम लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें