फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के गैंग ने दरोगा को मारी थी गोली, तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Aug 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
Culprits
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अंतरजनपदीय पशु चोर गैंग के सदस्यों ने दरोगा सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल किया था। पुलिस ने रविवार को घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरो और तीन तमंचा बरामद कर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। एसपी का दावा है कि पकड़े गए पशु चोर गैंग के सदस्य चार पहिया वाहनों से पड़ोसी जिलों में आकर पशु चोरी के साथ ही घरों में लूटपाट करते थे।  पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि 21 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे पिकअप सवार बदमाशों ने पीछा करने पर मैगलगंज के दरोगा सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था और भाग निकले थे। बदमाशों की शिनाख्त और धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच टीम के अलावा मैगलगंज और थाना नीमगांव एसओ को भी लगाया था। टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे थे। एसपी ने बताया कि रविवार को मुखबिर की तड़के मुखबिर की सूचना पर बरबर ले औरंगाबाद जाने वाली रोज पर कुकरगोती तिराहे के पास घेराबंदी कर पुलिस ने शाहजहांपुर के थाना व कस्बा निगोही के मोहल्ला ककरा निवासी शहीद, अमित मिश्रा और मोहल्ला किसान टोला निवासी राम रहीम को दबोच लिया, जबकि इनके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त पिकअप, एक बोलेरो और तीन तमंचा मय कारतूस बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश वाहनों से पड़ोसी जिलों में जाकर पशु चोरी के अलावा घरों में लूटपाट आदि की घटनाएं भी करते थे। पकड़े गए आरोपियों पर लूट, हत्या, चोरी जानलेवा हमला सहित आठ मामले खीरी, सीतापुर और शाहजहांपुर में दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें