फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में सेल्समैन से लूट, लाठियों से हमला

Tue, 18 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। नगरीय क्षेत्र से करीब पांच किमी दूर सरैया रोड पर सरैयां गांव के आखिर में सुनसान वाले स्थान पर बाइक से घर लौट रहे सेल्समैन मिथिलेश (30) को अचानक खेतों से निकले तीन लोगों ने रुकने को कहा। उसके रुकते ही तीनों उसके सिर पर लाठियों से प्रहार किया और उसके सड़क पर लहूलुहान होकर गिरते ही तीनों उसकी बाइक, 20 हजार रुपये के रिचार्ज कूपन, चार डेमो मोबाइल और पांच जोड़ी बिछिया लूट ले गए। सूचना पाकर थाने से एसएसआई शंकर लाल यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल मिथिलेश को सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मिथिलेश सरैयां से भी करीब सात किमी आगे ककराला गांव का निवासी है। वह जलालाबाद नगर में एक एयरटेल मोबाइल कंपनी के वितरक के यहां काम करता है। रोजाना की तरह वह सोमवार रात को करीब सवा आठ बजे प्रतिष्ठान से अपने घर को लौट रहा था तभी उसके साथ यह घटना हुई। वह जलालाबाद के एक सर्राफा के यहां से पांच जोड़ी बिछिया घर पर दिखाने के लिए ले जा रहा था। एसपी देहात रमेश कुमार भारतीय ने घटना की पुष्टि की। बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पूरा ब्योरा जुटा रही है। लुटेरों की तलाश में टीम रवाना की जा रही है। घायल का उपचार कराया जा रहा है। उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें