जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी आरपीएस यादव ने शहर में कई स्थानों पर चेकिंग की। हालांकि इस दौरान कोई खास मामला पकड़ में नहीं आया।
रविवार को शाम ढलते ही एसपी के नेतृत्व में इंटेलीजेंस की टीम, डॉग स्क्वायड, सदर बाजार थाना के इंस्पेक्टर जेपी तिवारी, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने सामूहिक रूप से अभियान चलाकर चेकिंग की। सबसे पहले बस स्टैंड पर सभी स्थानों चेकिंग की। साथ ही यात्रियों के सामान चेक भी किया। इसके बाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर सभी प्लेटफार्म भी चेक किए गए। इस दौरान चेकिंग टीम के साथ जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय और जीआरपी के अन्य जवान भी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने छोटी लाइन रेलवे स्टेशन, होटल पैराडाइज होटल क्लासिक आदि की भी चेकिंग की। इस संबंध में एसपी ने बताया कि केवल रूटीन चेकिंग कराई गई थी, जिससे शांति व्यवस्था को बरकरार रखा जा सके।