क्षेत्र के गांव रौतापुर में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष ने फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा पुलिस को देकर दूसरे पर आरोप लगाया है।
शुक्रवार को रौतापुर कलां निवासी राजेश कुमार के यहां बारात आई थी। शनिवार को उनके पुवायां क्षेत्र के गांव कुंडा निवासी रिश्तेदार के 12 वर्षीय पुत्र हिमांशु को गांव के कोटेदार कामता प्रसाद के रिश्तेदार के वाहन की चपेट में आ गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर फायरिंग होने से गांव में भगदड़ मच गई। राजेश का आरोप है कि कोटेदार कामता प्रसाद ने फायरिंग की, जिससे उनके परिवार के लोग बाल-बाल बचे। उधर, कोटेदार का आरोप है कि राजेश के घर के युवक ने फायरिंग की। उसने युवक से तमंचा छीन लिया। कोटेदार ने शनिवार शाम थाने जाकर तमंचा पुलिस को सौंप दिया। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत है।
बहनोई पर लगाया बेटी ले जाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
पुवायां। क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपने बड़े बहनोई और उसके छोटे बहनोई के बेटे पर नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो गई। पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ ही मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है।
पीड़ित ने बताया कि उसका बड़ा बहनोई और छोटे बहनोई का पुत्र उसकी नाबालिग लड़की को कुछ दिन पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।