फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी युगल को राहगीरों ने पकड़ा

Wed, 20 May 2015 07:48 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मैलानी रोड पर बुधवार की सुबह घर से भागे प्रेमी युगल को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में दोनों को परिवार के लोगों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नगर के मैलानी रोड पर बुधवार सुबह एक युवक और एक युवती सवारी के इंतजार में खड़े थे। उनकी हरकतों से लोगों को शक हुआ तो दोनों से पूछताछ की गई। युवक ने लड़की को अपनी रिश्तेदार बताया और घर छोड़ने जाने की बात कही। लोगों ने दोनों से थाने चलने को कहा तो लड़की लोगों के हाथ जोड़ने लगी और युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सच्चाई बता दी।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने लड़की और उसके प्रेमी के परिवार के लोगों को फोन कर मौके पर बुलाया और दोनों को उन्हें सौंप दिया। युवक एक ईंट भट्ठे पर श्रमिक ठेकेदार है। लड़की भी भट्ठे पर काम करती है। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन लड़की प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही, जबकि उसके परिवार के लोग युवक से शादी करने को राजी नहीं हैं। पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को फिर से पंचायत बुलाई गई है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी युगल और उनके परिवार वाले मौके से चले गए। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें