फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी के 69.26 लाख रुपये बरेली की फर्म ने हड़पे

Tue, 15 Aug 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी श्यामजी गुप्ता ने डी 35 रॉयल सनसिटी बरेली निवासी रामाआसरे एंड संस कुर्रिया रोड कांट फर्म के मालिक पवन गुप्ता के खिलाफ अमानत में खयानत की चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।  
विज्ञापन

श्यामजी गुप्ता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि वह उमापति ट्रैडिंग कंपनी के स्वामी हैं। डी 35 रॉयल सनसिटी बरेली निवासी पवन गुप्ता की रामाआसरे एंड संस के नाम से कांट के कुर्रिया रोड पर फर्म है। उससे पवन गुप्ता ने 3650 क्विंटल चीनी देने को कहा। उस समय के हिसाब से उसने पवन गुप्ता को चीनी देने की हामी भर दी। पांच जून 2016 को पहला ट्रक जिसमें 320 बोरी चीनी भेजी गई। इसके बाद छह जून से आठ जून और फिर 12,13,14 व 17,18, 21,22 जून को भी प्रत्येक दिन 320 बोरी चीनी पवन की फर्म को दी गई। इसके अलावा 23 जून को 128 बोरी चीनी दी गई। पवन गुप्ता अपने भाड़े से चीनी ले गए। चीनी की कीमत 1,33,76,000 रुपये की हुई। पवन ने अपनी फर्म के खाते से 22 जून को 50 लाख,16 अगस्त को दो लाख पचास हजार, 17 अगस्त को तीन लाख, 19 अगस्त को तीन लाख, 24 अगस्त को तीन लाख,31 अगस्त को तीन लाख रुपये दिए। 69,26000 रुपये बाकी रह गए। अब वह रुपये देने से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें