फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद कर नकदी, जेवर ले गए बदमाश

Mon, 05 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात गांव रजमना में युवक और उसके मौसा को कमरे में बंद कर बदमाश नकदी और जेवर लेकर चले गए। गांव के लोगों ने कमरा खोलकर पिता पुत्र को छुड़ाया। गांव रजमना निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर पर मौसा रामकिशन के साथ रहता है। रविवार रात पांच बदमाश उसके घर पहुंचे और कुंडी खटखटाई। मौसा रामकिशन ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने उस पर और मौसा पर असलहे तानते हुए शोर नहीं मचाने की धमकी दी और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश घर में रखी डेढ़ हजार की नकदी और लगभग 50 हजार रुपये कीमत के जेवर लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद रामकुमार ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कमरा खोलकर दोनों को बाहर निकाला। सोमवार को रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें