फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से छात्र का लैपटाप चोरी 

Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रोडवेज बस से छात्र का लैपटाप चोरी
विज्ञापन
 रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस से बृहस्पतिवार को खीरी के छात्र का बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटाप समेत अन्य सामान था। छात्र ने थाना सदर बाजार में चोरी की तहरीर दी है। लखीमपुर खीरी के थाना कपूरथला क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल अग्रवाल का बेटा देवांश अग्रवाल जालंधर(पंजाब) के एक कॉलेज में बीटेक की पढाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को वह जालंधर से अमृतसर मेल में सवार हुआ। यहां दिन में करीब 11 बजे वह ट्रेन से उतरा और रोडवेज बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड पहुंचा गया। देवांश लखीमपुर खीरी जाने वाली एक बस में सवार हो गया। उसने बस की एक सीट पर अपने दो बैग रख दिए। पड़ोस में बैठी एक महिला से कहा कि वह एक मिनट में पानी लेकर आ रहा है उसका बैग देखे रहना। जब वह वापस आया तो एक बैग गायब था। बैग में लैपटाप और मोबाइल का पॉवर बैंक था। देवांश ने बस में बैठे लोगों की तलाशी ली, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद देवांश थाना सदर बाजार पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रोडवेज स्टैंड पहुंचकर मामले में छानबीन की, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में देवांश दूसरी बस में सवार होकर खीरी चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें