रोजा रेलवे स्टेशन के पास से बरामद हुए 100 बोरा चावल के मामले में तीन युवक पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बुधवार की सुबह आरपीएफ और क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआईबी) ने संयुक्त रूप से एक नामजद आरोपी को पकड़ लिया। इस मामले में अभी भी तीन नामजद युवक आरपीएफ की पकड़ से बाहर हैं।
एक सप्ताह पहले रोजा में 100 बोरी चावल के साथ दो चोर पकड़े गए थे। उन लोगों ने चार अन्य साथियों के शामिल होने की बात कही थी। इस मामले में इन दोनों के साथ ही चार अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। इसके लिए शाहजहांपुर आरपीएफ और मुरादाबाद मंडल की सीआईबी को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी दी गई थी।
इस मामले में रोजा के युवक को रविवार रात को पकड़ा गया था। इसके बाद बुधवार की सुबह आरपीएफ इंस्पेक्टर एसपी सिंह, एसआई अमित कुमार और सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से हथौड़ा बुजुर्ग के रहने वाले आरोपी रोहित उर्फ तौहीद को सुबह छह बजे पकड़ लिया गया था। तौहीद को आरपीएफ ने बरेली में मजिस्ट्रेट के समक्ष भेज दिया गया है। सिंह का कहना है कि नामजद तीन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।