फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट 

Sun, 19 Jun 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाई के यहां मेहमानी में आई महिला को कुछ लोग अगवा करके ले गए और सभी ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला के जेवर भी छीनकर ले गए थे। डीएम के आदेश पर घटना के पांच दिन बाद रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इसमें चार आरोपियों को नामजद किया गया है। पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका मायका सिंधौली इलाके के एक गांव में है। उसका एक भाई पुवायां में शाहजहांपुर रोड पर नगर से सटे एक गांव में रहता है। गर्मी की छुट्टियों में वह अपने भाई के घर आई थी। 14 जून की रात लगभग आठ बजे वह मकान के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई थी। तभी वहां खड़े आधा दर्ज लोगों ने तमंचा दिखाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी और जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। एक अज्ञात स्थान पर ले जाकर सभी ने महिला से दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी दी और उसके जेवर छीन लिए। महिला ने चार आरोपियों को पहचान लिया था। आधी रात के बाद आरोपी महिला को गांव ढकिया मोड़ के पास फेंक गए। किसी तरह भाई के घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित ने भाई के साथ पुवायां कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने डीएम से मिलकर इंसाफ की फरियाद की। डीएम के आदेश पर रविवार को पुलिस ने सिंधौली के गांव कोटावारी निवासी वीरपाल उर्फ वीरू, रामनिवास, रामसिंह, नन्हें और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें