फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी मिशन क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी

Mon, 15 Jun 2015 11:10 PM IST
शाहजहांपुर/ रौसरकोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी निजी कंपनी के बीमा एजेंट रामनरेश दीक्षित के घर रविवार की रात चोरों ने नकब लगाकर ढाई लाख के जेवर, 80 हजार नगद समेत कीमती कपड़े चुरा लिए। वहीं क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी पारूतोष अवस्थी के बंद घर से चोरों ने सवा लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने पारूतोष अवस्थी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि कनेंग में हुई चोरी की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव कनेंग में रहने वाले बीमा एजेंट रामनरेश के बेटे हरपूजन दीक्षित की 12 जून को हरदोई से शादी हुई थी। घर में शादी का माहौल था। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य और मेहमान छत पर सोए हुए थे। रात करीब दो बजे रामनरेश के छोटे भाई ज्ञानेश पानी पीने के लिए छत से नीचे आए तो देखा कि मकान के सभी कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। अनहोनी होने की आशंका पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर गांव और परिवार के लोग जाग गए। किसी तरह से कमरा खोला गया तो अंदर देखा कि पीछे की दीवार में नकब लगा हुआ था। चोर अलमारी और बक्सों का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नगद, चार सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, पांच मंगलसूत्र, चार सोने के टीका, दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी कुंडल, 29 चांदी के सिक्के, 16 कीमती साड़ियां ले जा चुके थे। घर से आधा किलोमीटर दूर एक बक्सा पड़ा मिला, जिसमें से कीमती समान गायब था। उधर, क्षेत्र के मोहल्ला रेती नई बस्ती में चोरों ने पारूतोष अवस्थी के बंद घर को निशाना बनाया। पारूतोष अवस्थी शनिवार को परिवार के साथ मकान में ताला डालकर एक शादी समारोह में शामिल होने लखनऊ गए थे। रविवार को जब वह घर लौटे तो उन्होंने मकान के अंदर कमरों का ताला टूटा देखा। कमरों के अंदर रखी अलमारी से चोर करीब एक लाख रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस दोनों मामलों की तफ्तीश में जुटी हैं।


दरोगा पर तहरीर में रकम
कम करने का आरोप
गांव कनेंग में रामनरेश के घर हुई चोरी की तफ्तीश करने गए एक दरोगा ने उनकी दी गई तहरीर पर नगदी चोरी की रकम कम कर दी। रामनरेश के मुताबिक उन्होंने 80 हजार रुपये नगदी होने की बात तहरीर में लिखी थी, लेकिन दरोगा रामभरोसे से 80 हजार की जगह 10 हजार रुपये लिख लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें